Wednesday, October 21st, 2026

औद्योगिक क्षेत्र की जमीन आवंटन में गड़बड़ी, मंत्री ने किया प्रबंधक को निलंबित

रायपुर
विधायक विनय जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी के विकास के लिए और उद्योगों को आवंटित भूमि की जानकारी मांगी थी। मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी के औद्योगिक विकास कार्य प्रगति पर होने के कारण उद्योगों को भूमि का आवंटन नहीं किया गया है।

सदन में जायसवाल ने बताया कि प्रबंधक शैलेश रंगा ने मनमाने तरीके से 17 लोगों को औद्योगिक भूमि का आवंटन कर दिया। इसके लिए न तो कोई विज्ञापन जारी किया गया और न ही आरक्षण नियमों का पालन किया गया। इस पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि यह गंभीर मामला है। प्रबंधक रंगा ने सरकार की मंशा के विपरीत काम किया है, इसलिए उन्हें सदन के माध्यम से निलंबित करने की घोषणा करता हूं।

 

#औद्योगिक क्षेत्र

Source : Agency

पाठको की राय